सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   ANM's husband dies under suspicious circumstances.

Hamirpur News: एएनएम के पति की संदिग्ध हालात में मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
ANM's husband dies under suspicious circumstances.
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के मसूदपुरा गांव में एएनएम के पति की सोमवार सुबह घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के समय परिवार के लोग घर में ही थे। घर से रोने-बिलखने की आवाज आई तो मोहल्ले के लोग जमा हो गए। परिजन ने फंदा लगाकर जान देने की जानकारी दी लेकिन जब पुलिस पहुंची तो शव जमीन पर मिला।
Trending Videos

मसूदपुरा गांव निवासी रामश्री एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। उसके पति खूबचंद्र (50) खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे अचानक घर से लोगों के रोने की आवाज पड़ोसियों ने सुनी तो उनके घर पहुंचे। पता चला कि खूबचंद्र ने फंदा लगाकर जान दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजन ने बताया कि खूबचंद्र ने फंदा लगाकर जान दी है। शव उन्होंने उतारा है। नगारा चौकी प्रभारी सनय कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच की है। परिजन ने अभी तक किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed