{"_id":"6ae381f65fa6797e9f06244e","slug":"children-showcased-their-prowess-at-the-mini-sports-competition-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-147009-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। खड़ेही लोधन गांव स्थित गंगासागर स्टेडियम के खेल मैदान में 40वीं ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख वीरनारायण राजपूत और ग्राम प्रधान लखन सिंह राजपूत ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन-अर्चना कर किया। इसके बाद 50 मीटर दौड़ का फीता काटकर प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई।
खंड शिक्षा अधिकारी रामगोपाल वर्मा के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय मसगांव के तरुण ने प्रथम और प्राथमिक विद्यालय गहरौली के कपिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में मुस्करा के शिवम प्रथम और प्राथमिक विद्यालय हरिजन गहरौली के अजय कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में प्राथमिक विद्यालय मसगांव के प्रशांत ने पहला और खड़ेही लोधन के कपिल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
उच्च प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पड़वा डेरा की प्रांसी प्रथम रहीं। 200 मीटर दौड़ में इसी विद्यालय की सपना ने बाजी मारी जबकि 400 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय मसगांव की आयुषी प्रथम रहीं। कबड्डी के बालिका वर्ग में कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय गहरौली की टीम ने पहला और उच्च प्राथमिक विद्यालय मसगांव की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
बालक वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय मसगांव के आसाराम तिवारी प्रथम रहे। अभिषेक ने दूसरा और उच्च प्राथमिक विद्यालय मुस्करा के आर्यन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तवा फेंक प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय भुगैचा के सत्यम प्रथम और कंपोजिट विद्यालय ऐंझी के कृष्ण कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। समूहगान, लोकनृत्य और एकांकी प्रतियोगिताओं में उच्च प्राथमिक विद्यालय महेरा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
विजेता छात्रों को जिला व्यायाम शिक्षक रावेंद्र सिंह गौर ने मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। यहां पर सेवानिवृत्त शिक्षक बलवान सिंह राजपूत, मिथिलेश कुमार, श्याम सुंदर, रामकृपाल, मनमोहन सिंह, कुलदीप, पवन राजपूत, आत्माराम, बाबूराम चक्रवर्ती, सरीला के व्यायाम शिक्षक रामरतन मौजूद रहे। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक उमेश कुमार ने आभार जताया।