सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Children were sent to the shop with money and cash and jewellery were stolen from the house.

Hamirpur News: बच्चों को रुपये देकर भेजा दुकान, घर से उड़ाई नकदी व जेवरात

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Children were sent to the shop with money and cash and jewellery were stolen from the house.
विज्ञापन
महोबा। घर पर मौजूद बच्चों को रुपये देकर दुकान भेजकर दो लोगों ने मकान से नकदी और जेवर पार कर दिए। शाम को जब दंपती घर पहुंचे तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


शहर के बीजानगर निवासी महेंद्र कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि नौ अप्रैल की सुबह 11 बजे वह खेत पर काम करने गया था। उसकी पत्नी निजी अस्पताल में ड्यूटी करने गई थी। घर पर छोटे बच्चे थे। शाम को जब वह और पत्नी घर पहुंचे तो पता चला कि घर के अंदर रखे बक्से का लॉक तोड़कर पांच हजार रुपये नकद, सोने की झुमकी, पांच सोने के लॉकेट का माला, एक जोड़ी चांदी की पायल, दो चांदी की चूड़ी, चार चांदी के मीना व दो चांदी की हाय चोरी हो गई है। यह देख उन्होंने बच्चों से बातचीत की तो बच्चों ने बताया कि घर में बीजानगर के रहने वाले मनोज और मलखान आए थे। उन्हें रुपये देकर दुकान से सामान खरीदने के लिए भेज दिया था। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed