सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Plateau land sweltering with heat, heatwave alert for next three days

Hamirpur News: गर्मी से धधक रही पठारी धरती, आगामी तीन दिन लू का अलर्ट

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Plateau land sweltering with heat, heatwave alert for next three days
फोटो 21 एमएएचपी 13 परिचय-तेज धूप से अंगोछा बांधकर बचाव करते लोग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर आसमान से बरस रही आग के बीच मंगलवार को मौसम का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी से लू और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ा है। गर्मी से लोग पूरे दिन बेहाल रहे। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन लू का अलर्ट जारी किया है।
Trending Videos

पिछले एक सप्ताह से गर्मी का सितम जारी है। बढ़ते तापमान के साथ ही गर्मी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंगलवार को सुबह से मौसम की बेरुखी देखने को मिली। अधिकतम तापमान 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 11 फीसदी व हवाओं की रफ्तार 16 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक रजनीश मिश्रा ने बताया कि आगामी तीन दिनों तक गर्म पछुआ हवाएं लोगों को सताएंगी। सूखी गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। दोपहर के समय बेवजह बाहर नहीं निकलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम कुंवर पंकज ने बताया कि केंद्र सरकार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत मौसम विज्ञान विभाग व राज्य मौसम पूर्वानुमान केंद्र लखनऊ के मौसम पूर्वानुमान से सूचना मिली है कि 22 से 24 अप्रैल तक जनपद में उष्ण लहर चलने की संभावना है। लू असामान्य रूप से उच्चतम तापमान की अवधि है जब तापमान सामान्य तापमान से अधिक दर्ज किया जाता है। उच्च आर्द्रता और वायु मंडलीय परिस्थितियों से उच्च तापमान लोगों को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करता है। इससे शरीर में पानी की कमी व ऐंठन की शिकायत आती है। लू से वृद्ध, बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बीमार, मजदूर, गरीब, दुर्बल और निराश्रित लोग अधिक प्रभावित होते है। लू से बचाव के लिए विशेषकर दोपहर 12 से तीन बजे के बीच बाहर जाने से बचें। हल्के रंग के ढीले-ढाले व सूती कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय अपना सिर ढक कर रखें, कपड़े, टोपी या छाता का उपयोग करें। पर्याप्त और नियमित अंतराल में पानी पीते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed