{"_id":"69e6749dc58d68da4e0266b4","slug":"semester-exams-held-under-strict-supervision-29-students-absent-hamirpur-news-c-225-1-mah1001-124493-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कड़ी निगरानी में हुईं सेमेस्टर परीक्षाएं, 29 छात्र गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कड़ी निगरानी में हुईं सेमेस्टर परीक्षाएं, 29 छात्र गैरहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं सोमवार को कड़ी निगरानी के बीच हुईं। तीन पालियों में हुईं परीक्षाओं में 29 छात्र अनुपस्थित रहे।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय को पांच महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा शुरू होने से पहले ही छात्र-छात्राएं काॅलेज पहुंचे। गेट पर सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया।
पहली पाली में बीएससी कृषि, बीकॉम व बीएससी छठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई गईं। इस दौरान पंजीकृत 54 छात्रों के सापेक्ष 50 छात्रों ने परीक्षा दी जबकि चार छात्र अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में आयोजित परीक्षा में बीएससी में पंजीकृत सभी 57 छात्रों ने परीक्षा दी।
बीए चतुर्थ सेमेस्टर में पंजीकृत 794 छात्रों में से 771 ने परीक्षा दी जबकि 23 छात्र अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली में बीएससी अंतिम वर्ष की पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा में पंजीकृत 10 छात्रों के सापेक्ष आठ ने परीक्षा दी जबकि दो छात्र अनुपस्थित रहे।
महाविद्यालय के आंतरिक सचल दल ने कक्ष में पहुंच कर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली। महाविद्यालय के प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय की गाइडलाइन के अनुरूप सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में यह परीक्षाएं कराई जा रही हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X