{"_id":"6a907c825217b472a509cad4","slug":"the-chandraval-river-overflowed-and-water-began-flowing-over-the-causeway-bridges-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-144326-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: चंद्रावल उफनाई, रपटा पुलों पर बहने लगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: चंद्रावल उफनाई, रपटा पुलों पर बहने लगा पानी
विज्ञापन
फोटो27एचएएमपी 26- चंद्रावल नदी में पुल के ऊपर से बहता पानी, देखते ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। लगातार हो रही बारिश अब ग्रामीणों के लिए आफत बनती जा रही है। चंद्रावल नदी के उफान पर आने के साथ श्यामनाला, बिछुही, शिहो और बगहा नाला भी तेज बहाव में हैं। कई रपटों के ऊपर से पानी बहने के कारण गांवों का संपर्क टूट गया है। खेतों और गांवों तक पहुंचने वाले रास्ते जलमग्न हैं। निचले इलाकों में पानी बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। लोगों को डर है कि पानी घरों के अंदर तक पहुंच सकता है।
चंद्रावल के बढ़ते जलस्तर से गुरदहा, इचौली, नायकपुरवा, भमौरा, मवैया, नारायच, छिमौली और सिजनौड़ा समेत आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों के मुताबिक भमौरा में पानी कुएं के पास तक पहुंच चुका है। बारिश जारी रहने पर निचले इलाकों में हालात और बिगड़ने की आशंका है।
पारा, लदार और लारौंद के रपटों के ऊपर से पानी बह रहा है। तेज बहाव के कारण आवागमन ठप हो गया। हालांकि कुछ लोग जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करने को आगे बढ़े तो उन्हें ग्रामीणों ने रोक दिया। लोगों का कहना है कि नदी-नालों का पानी यदि और बढ़ा तो गांवों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। ग्रामीणों ने संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने, जलस्तर की लगातार जानकारी देने और जलमग्न रास्तों पर आवाजाही रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
मुनादी कराकर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क: एसडीएम करनवीर सिंह ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है। बाढ़ की आशंका वाले गांवों में राजस्व निरीक्षक और लेखपालों को लगाया गया है। गांवों में मुनादी कराकर लोगों को गहरे पानी में न जाने की सलाह दी जा रही है। नदी और नालों के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।