{"_id":"6aa8db4068520a5fb60a1e70","slug":"hamirpur-woman-assaulted-over-theft-allegations-police-investigating-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: चोरी के आरोप में महिला से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: चोरी के आरोप में महिला से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 15 Sep 2026 11:15 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीजा मेला के दौरान चोरी का आरोप लगाकर कुछ महिलाओं ने एक महिला के साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मेला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोमवार को मेला थाना सुमेरपुर में सूचना प्राप्त हुई कि डाडामऊ, थाना जसपुरा, जनपद बांदा निवासी एक महिला तीजा मेला देखने आई थी। मेले के दौरान कुछ महिलाओं ने उस पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
मेला थाना पुलिस ने महिला से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई भी प्रचलित है।
विज्ञापन