{"_id":"69e675ffd79d1bbaeb06e0e4","slug":"transfer-of-block-development-officers-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-138925-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: खंड विकास अधिकारियों की अदला-बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: खंड विकास अधिकारियों की अदला-बदली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। डीएम घनश्याम मीना के अनुमोदन पर मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने खंड विकास अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। राठ में तैनात खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से जिला मुख्यालय पर जिला विकास अधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी की ओर से जारी आदेश में स्वत: रोजगार के उपायुक्त रिजवान हुसैन को सुमेरपुर खंड विकास अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यहां तैनात जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार को अब कुरारा ब्लाॅक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कुरारा में तैनात खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता को राठ भेजा गया है।
इसी तरह जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह को ब्लाॅक मुस्करा का खंड विकास अधिकारी का प्रभार दिया गया है। यहां तैनात जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक नवीन कुमार गुप्ता को ब्लॉक सरीला भेजा गया है। विपिन कुमार अब अपने मूल पद पर रहेंगे।
अधिकारियों को दिया जा रहा अतिरिक्त प्रभार
जनपद में सात विकास खंड कार्यालय है। खंड विकास अधिकारियों की संख्या बहुत कम है। यही वजह है कि यहां अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपकर भेजा जा रहा है। बीते कुछ समय से कुछ अधिकारी लगातार ब्लॉक के चार्ज पर हैं। जिला उद्यान अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, उपायुक्त स्वत: रोजगार, परियोजना निदेशक को खंड विकास अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X