सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Uncontrolled bike hits pole, elderly man dies

Hamirpur News: अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, बुजुर्ग की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike hits pole, elderly man dies
फोटो 14 एचएएमपी-10 मृतक जूनियर की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर) सोमवार देर रात बाजार से गांव आ रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर बिजली खंभे से जा टकराए। हादसे में बुजुर्ग समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया जबकि साथी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Trending Videos


बिवांर थानाक्षेत्र के मुटनी गांव निवासी मुख्तार (38) जूनियर (60) निवासी बांगा मोहल्ला मौदहा के साथ सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे बजार से गांव लौट रहा था। गांव के मोड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे खड़े बिजली के पोल से जा टकराई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जूनियर को मृत घोषित कर दिया। वहीं मुख्तार को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि दोनों लोग परिवार समेत छत्तीसगढ़ प्रांत में रहकर मजदूरी करते हैं। घायल मुख्तार ने बताया कि बीते 12 अप्रैल को बहन की शादी थी। साथी जूनियर भी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव आया हुआ था। मौदहा कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को शवगृह में रखवाकर परिजन को घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed