{"_id":"6aa7aa434a184b996a04d3bb","slug":"car-parked-outside-house-in-hapur-was-stolen-cctv-video-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में कार की लाइव चोरी: पहले घूमा, फिर मास्टर चाबी से 60 सकेंड में ले उड़ा गाड़ी; अंदर था लाखों का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में कार की लाइव चोरी: पहले घूमा, फिर मास्टर चाबी से 60 सकेंड में ले उड़ा गाड़ी; अंदर था लाखों का सामान
Mon, 14 Sep 2026 01:34 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:34 PM IST
सार
हापुड़ में एक घर के बाहर खड़ी एक कार चोरी हो गई। चोरी हुई कार में लाखों रुपये की लोअर और टीशर्ट रखी हुई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
विज्ञापन
हापुड़ में कार चोरी का वीडियो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काली मस्जिद किला कोना में एक चोर घर के बाहर खड़ी कार को चोरी कर ले गया। कार में हजारों रुपये की लोअर व टीशर्ट भी रखी हुई थी। चोरी की यह घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। कार स्वामी ने पुलिस से मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मोहल्ला निवासी जावेद ने बताया कि वह लोअर टीशर्ट का बाजार लगाता है। रविवार की रात करीब आठ बजे वह गाजियाबाद से बाजार लगाकर कार से घर लौटा था। कार में ही उसकी लाखों रुपये की कीमत की लोअर टीशर्ट में रखी हुई थी। इसके बाद वह अपने घर में जाकर सो गया।
विज्ञापन
देर रात करीब ढाई बजे एक चोर उनके घर के बाहर पहुंचा और कार को चोरी कर फरार हो गया। सुबह जगने पर उसकी कार घर के बाहर नहीं थी। उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को कार चोरी की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। इसके बाद वह परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की।
सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कराई जा रही है। पहचान कर चोर को गिरफ्तार करते हुए जल्द चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।