सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ganga Expressway to be inaugurated on April 29; pandal for 5,000 people ready at Wahpur Thera

Hapur News: 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का होगा उद्घाटन, वहापुर ठेरा में पांच हजार लोगों के लिए पंडाल तैयार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway to be inaugurated on April 29; pandal for 5,000 people ready at Wahpur Thera
गांव सदरपुर में एक्सप्रेसवे के निकट उद्घाटन समारोह की तैयारी के दौरान होने वाले कार्यक्रम की तै
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। 29 अप्रैल को होने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। हरदोई जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए जाने वाले लोकार्पण कार्यक्रम का वहापुर ठेरा में लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसको लेकर प्रशासन ने बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी शुरू कर दी हैं। डीएम और सीडीओ ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Trending Videos


वहापुर ठेरा में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए करीब पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए जर्मन हैंगर टेंट लगाए जा रहे हैं, ताकि भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत मिल सके। साथ ही कूलर और ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा कराई जा रही है। एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोग शामिल होंगे। इसके अलावा मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति को देखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम, सीडीओ ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम कविता मीना और सीडीओ श्रुति शर्मा रविवार की शाम को क्षेत्र में पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन को भी अलर्ट रहने को कहा गया है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रशासन का दावा है कि यह कार्यक्रम क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जिसमें विकास की नई राह खुलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों में भी इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

खाकी के पहरे में रहेगा एक्सप्रेसवे

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान और इससे पूर्व एक्सप्रेसवे की सुरक्षा को लेकर एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक्सप्रेसवे पर आवागमन को रोकने के लिए बाबूगढ़, सिंभावली, बहादुरगढ़ थानों की पुलिस टीम गश्त करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed