{"_id":"69ee40627ec0acc67e03fe96","slug":"roadways-bus-collides-with-truck-12-people-injured-hapur-news-c-135-1-hpr1001-140541-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर, 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर, 12 लोग घायल
विज्ञापन
हाइवे पर सड़क दुर्घटना होने के बाद जानकारी करते पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 09 बाईपास पर मंसूरपुर कट के पास अचानक ट्रक का ब्रेक लगने से पीछे से आ रही रोडवेज बस टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत 12 यात्री घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
हालांकि चालक के अलावा किसी को गंभीर चोट नहीं है। पुलिस के अनुसार मंसूरपुर कट के पास सुबह करीब पांच बजे यह हादसा हुआ। हाईवे पर चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाए, अचानक पीछे से आ रही नैनीताल डिपो की बस उससे टकरा गई। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई और मौके पर जाम लग गया।
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी हापुड़ देहात नीरज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बस चालक सोनू शर्मा निवासी गजरौला समेत 12 घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों में चालक सोनू शर्मा के पैर में गंभीर चोट आई है जबकि अन्य यात्रियों के सामान्य चोट आई है।
पुलिस के अनुसार घायलों में रामनगर नैनीताल निवासी नरेंद्र, लाल सिपारा थाना संतोष भवन जिला पालघर निवासी संतोष, लाल सिपारा थाना संतोष भवन जिला पालघर निवासी ममता गुप्ता, लाल सिपारा थाना संतोष भवन जिला पालघर निवासी बाला गुप्ता, लाल सिपारा थाना संतोष भवन जिला पालघर निवासी आयुष गुप्ता, महेंद्र नगर थाना गद्दा चौकी नेपाल निवासी सरोज, महेंद्र नगर थाना गद्दा चौकी नेपाल निवासी सपना, खाया क्यारी थाना भारत खान जिला अल्मोड़ी निवासी हीरा सिंह, खाया क्यारी थाना भारत खान जिला अल्मोड़ा निवासी मंजीत सिंह, शकरपुर दिल्ली निवासी पार्वती देवी, शकरपुर दिल्ली निवासी विक्रम शामिल हैं। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि घायलों में चालक को छोड़कर सभी ही हालत सामान्य है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X