{"_id":"68f907a8ee0f61e0040b4b5b","slug":"gird-hanged-herself-hapur-news-c-135-1-hpr1001-131850-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: छेड़छाड़ से आहत किशोरी फंदे से लटकी, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: छेड़छाड़ से आहत किशोरी फंदे से लटकी, उपचार के दौरान मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने तीन अक्तूबर की सुबह छेड़छाड़ कर दी। सात अक्तूबर को किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि छेड़छाड़ से आहत पीड़िता ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने गंभीर हालत में किशोरी को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
गांव निवासी महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला इंद्रपाल उनके घर दूध लेने आता है। तीन अक्तूबर की सुबह वह अपने बड़ी पुत्री के साथ पशुओं का चारा लेने जंगल में गई थी। उनकी छोटी पुत्री घर पर अकेली थी। इसी बीच आरोपी इंद्रपाल पुत्री को अकेली देखकर जबरन उनके घर में घुस आया। आरोपी ने उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। पुत्री के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। घर पहुंचने पर पुत्री ने उन्हें घटना के बारे में बताया।
उन्होंने फोन कर आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ की। इस पर आरोपी ने गलती मानते हुए उनसे माफी मांगी। इसके बाद वह अपने आंगनबाड़ी स्कूल में चली गई थीं। छह अक्तूबर को आरोपी ने फोन कर किसी शिकायत करने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद वह सात अक्तूबर को पुत्री के साथ थाने पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी इंद्रपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
परिजनाें का आरोप है कि इस घटना से आहत किशोरी ने कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने गंभीर हालत में किशोरी को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार को उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोप में आरोपी इंद्रपाल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। किशोरी की मौत के मामले की जांच कराई जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos