{"_id":"614784858ebc3e7d14334293","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2262023152","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रगतिशील किसानों से संवाद करेंगी राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रगतिशील किसानों से संवाद करेंगी राज्यपाल
विज्ञापन

हापुड़। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल हापुड़ आगमन के दौरान जिले के प्रगतिशील किसानों से संवाद करेंगी। इसके लिए कृषि विभाग ने करीब 140 प्रगतिशील और योजना के लाभार्थी किसानों की सूची तैयार की है। इसके साथ ही गोशाला, वृद्धाश्रम, आंगनबाड़ी केंद्र और पिलखुवा के छपाई उद्योगों का भी राज्यपाल निरीक्षण कर सकती हैं। संभवत 28 सितंबर को उनका हापुड़ आगमन होगा। इस संबंध में शनिवार शाम को अधिकारियों की बैठक भी हुई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले में 22 को दौरा है। ऐसे में राज्यपाल के भी 28 को जिले में आने का कार्यक्रम बन रहा है। शनिवार शाम को अधिकारियों की इस संबंध में बैठक भी हुई, जिसके बाद शाम करीब सात बजे अधिकारियों ने मोदीनगर रोड स्थित एक स्कूल का भी निरीक्षण किया।
इन तैयारियों के बीच कृषि विभाग से जिला प्रशासन ने प्रगतिशील किसानों की सूची भी मांगी है। चारों ब्लॉक से करीब 140 किसानों की सूची तैयार कर ली गई है। इस सूची में प्रगतिशील किसान, किसान सम्मान निधि, यंत्रीकरण योजना, फसली बीमा योजना, ऋण मोचन योजना के लाभार्थी किसानों को शामिल किया गया है।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल कृषि विज्ञान केंद्र, वृद्धाश्रम, गऊशाला, पिलखुवा के छपाई कारखाने, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वयं सहायता समूह के कुटिर उद्योग का निरीक्षण कर सकती हैं। जिनकी तैयारियां अधिकारियों ने तेज कर दी हैं।
शासन द्वारा जिला प्रशासन से कई बिंदुओं पर सूची मांगी गई है। जिसमें क्षय रोग से पीड़ित बच्चों को गोद लेने की स्थिति, स्वयं सहायता समूह महिला के कार्यक्रम में भाग लेने वाले एनजीओ, सहायता समूहों की जानकारी, किसान उत्पादक संगठन, प्रगतिशील किसानों की सूची, जिले में दार्शनिक और हैरिटेज स्थलों की सूची, जिले में ओडीओपी, जिला अस्पताल की जानकारी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की जानकारी, वृद्धाश्रमों का विवरण मांगा है।
डीएम : शासन द्वारा जारी पत्र में मांगी की सूचना उपलब्ध करा दी गई हैं। राज्यपाल के आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos