{"_id":"6afbd3a6ef2b72a491082bb1","slug":"miscreants-created-a-ruckus-at-the-kartik-purnima-fair-in-hapur-during-the-night-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: कार्तिक पूर्णिमा मेले में हुड़दंगियों का तांडव, पुलिस के सामने मारपीट और फायरिंग; वीडियो आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: कार्तिक पूर्णिमा मेले में हुड़दंगियों का तांडव, पुलिस के सामने मारपीट और फायरिंग; वीडियो आए सामने
Tue, 17 Nov 2026 09:40 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 17 Nov 2026 09:40 AM IST
सार
हापुड़ के गढ़ कोतवाली के सामने ही पुलिस की मौजूदगी में हुड़दंगी पूरी रात उत्पात मचाते रहे। मेला रोड पर पूरी रात बुलेट बाइकों से पटाखे छोड़कर दहशत फैलाई गई। बाइकों से हुड़दंग किया गया और सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ लगाई गई। मारपीट और फायरिंग के वीडियो सामने आए हैं।
विज्ञापन
हापुड़ मेले में बेखौफ हुड़दंगियों का तांडव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के दावों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मेले में आने-जाने वाले लोगों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग के वीडियो सामने आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि गढ़ कोतवाली के सामने ही पुलिस की मौजूदगी में हुड़दंगी पूरी रात उत्पात मचाते रहे, लेकिन अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मेला रोड पर पूरी रात बुलेट बाइकों से पटाखे छोड़कर दहशत फैलाई गई। बाइकों से हुड़दंग किया गया और सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ लगाई गई। वहीं, मारपीट और फायरिंग के वीडियो सामने आने के बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कोतवाली के सामने ही अराजक तत्व बेखौफ होकर कानून व्यवस्था को चुनौती देते रहे तो बाकी मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा का क्या हाल रहा होगा?
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। ऐसे में पुलिस की कथित लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है। अब सवाल है कि जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से इन घटनाओं पर क्या कार्रवाई की जाएगी और हुड़दंगियों पर कब शिकंजा कसेगा। सीओ राहुल यादव का कहना है कि मामले में जांच कराई जा रही है आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
