फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   MLC Elections: 32.68% voter turnout in Graduates' constituency, 61.78% in Teachers' constituency

एमएलसी चुनाव : स्नातक में 32.68 व शिक्षक एमएलसी में 61.78 प्रतिशत पड़े वोट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
MLC Elections: 32.68% voter turnout in Graduates' constituency, 61.78% in Teachers' constituency
प्राथमिक विद्यालय के बाहर बूथ पर पर्ची लेती महिलाएं। संवाद
हापुड़। मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के लिए शुक्रवार को शांतिपूर्ण मतदान हुआ। हापुड़ में स्नातक विधान परिषद सदस्य के लिए कुल 32.68 व शिक्षक विधान परिषद सदस्य के लिए 61.78 प्रतिशत वोट पड़े। मतदान के दौरान किसी प्रकार के हंगामे की सूचना नहीं मिली। हालांकि किसी और के पहले ही वोट डाल जाने के कुछ मामले में जरूर सामने आए। चुनाव के दौरान अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को 14 केंद्रों व 29 मतदान स्थलों पर सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। मतदान स्थलों पर मतदाताओं के अलावा किसी को अन्य प्रवेश नहीं दिया गया। स्नातक चुनाव में 11,937 और शिक्षक चुनाव में 4,226 मतदाताओं वोट डालना था। सुबह से ही मतदान की गति काफी धीमी रही। दिन चढ़ने के साथ वोटिंग प्रतिशत बढ़ता गया।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों के बाहर भाजपा व अन्य दलों के प्रत्याशियों के शिविर लगे हुए थे। इस दौरान समर्थक वोट मांगते नजर आए। स्नातक विधान परिषद सदस्य के लिए कुल 11,937 में से 3902 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जबकि शिक्षक विधान परिषद सदस्य के लिए 4,226 मतों में से 2612 मतदाताओं ने ही वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ और सिंभावली ब्लॉक में सुबह से ही मतदाता पहुंचने लगे लेकिन दोपहर के बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी। इन ब्लॉकों में स्नातक सीट पर कुल 645 मतदाताओं ने पंजीकरण कराया हुआ है। इसमें से 378 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, सिंभावली में 210 में से केवल 61 मतदाता ही वोट डालने पहुंचे। गढ़ में 49.9 और सिंभावली में 29.4 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि शिक्षक सीट के लिए पंजीकृत 393 मतदाताओं में से 284 अपना-अपना वोट डालने के लिए गढ़ ब्लॉक में बने बूथ पर पहुंचे। इसके अलावा सिंभावली में 561 में से 473 मतदाताओं ने मतदान किया।

डीएम ने एसपी ने किया निरीक्षण
डीएम कविता मीना और एसपी मधुबन कुमार सिंह चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। इस दौरान केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मतदान केंद्रों पर तलाश के बाद ही लोगों को अंदर प्रवेश दिया गया।

युवक की जगह पहले ही वोट डाल गया कोई
चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा लेकिन एक दो मामले ऐसे जरूर सामने आए, जिनमें कोई और व्यक्ति पहले ही दूसरे की वोट डाल गया। नगर पालिका में युवक ने शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा सपा के नेताओं का यह भी आरोप था कि उनके पक्ष के लोगों को अंदर जाने से रोका जा रहा है। हालांकि अधिकारियों ने ऐसे आरोपों को खारिज कर दिया।


चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। किसी प्रकार की कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली। मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के साथ मेरठ के मोदीपुरम भिजवाया गया है। 27 अक्तूबर को मेरठ में ही मतगणना होगी।
- कविता मीना, जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी

हर दो घंटे में मतदान की स्थिति
सुबह 8 बजे से 10 बजे तक
स्नातक शिक्षक
5.92 15.46
सुबह 10 बजे से 12 बजे तक
स्नातक शिक्षक
15.92 38.58
दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक
स्नातक शिक्षक
22.87 52.17
दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
स्नातक शिक्षक
32.68 61.78
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed