सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   UP Police recruitment exam will run for three days, 24,192 candidates will appear at nine centers

Hapur News: तीन दिन चलेगी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा नौ केंद्रों पर 24,192 अभ्यर्थी देंगे पेपर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
UP Police recruitment exam will run for three days, 24,192 candidates will appear at nine centers
विज्ञापन
हापुड़। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर जिले में नौ केंद्र बनाए गए हैं। आठ, नौ और 10 जून को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में 24192 अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाॅयोमीट्रिक सत्यापन, फेस मिलान और लाइव सीसी कैमरे निगरानी समेत सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

जिले में परीक्षा के सफल संचालन की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन को सौंपी गई है। परीक्षा केंद्रों में एकेपी इंटर कॉलेज, सीटीसी इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, मारवाड़ इंटर कॉलेज, एसएसके इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, श्रीचंडी विद्यालय, श्रीजैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक केंद्र पर एक पाली में 384 से 480 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्रों पर पहुंचना होगा, ताकि जांच और सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।
विज्ञापन
Trending Videos


पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें भी सक्रिय रहेंगी।

निगरानी व्यवस्था हुई मजबूत

इस बार परीक्षा की निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों को जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम के साथ-साथ पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से भी लाइव जोड़ा जाएगा। परीक्षा कक्ष, प्रवेश द्वार और परिसर की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। फर्जीवाड़े और नकल पर रोक लगाने के लिए अभ्यर्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन और फेस मिलान कराया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी पत्र जारी कर परीक्षा अवधि के दौरान किसी अन्य परीक्षा के आयोजन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।



कोट

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। तीन दिन तक 9 केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। नकलविहीन व शांतिपूर्वक परीक्षा कराना प्राथमिकता है। - डॉ. श्वेता पूठिया, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed