{"_id":"6ae4d59f6baef3ce43025bba","slug":"asha-worker-killed-after-being-hit-by-a-thar-uproar-ensues-hardoi-news-c-213-1-hra1004-159317-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: थार की टक्कर से आशा कार्यकर्ता की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: थार की टक्कर से आशा कार्यकर्ता की मौत, हंगामा
विज्ञापन
संडीला। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के तिलोइया खुर्द के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार थार ने आशा कार्यकर्ता को टक्कर मार दी। सड़क किनारे पैदल जा रही आशा कार्यकर्ता की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे से आक्रोशित ग्रामीण और परिजनों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझाया और जाम खुलवाया। इस दौरान राजमार्ग पर करीब दो किलोमीटर की वाहनों की लंबी कतार लग गई।
तिलोइया खुर्द निवासी शिव प्यारी (50) संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ता के पद पर थीं। उनके पति रामकुमार खेती करते थे। शुक्रवार को वह गांव से फार्म-6 लेकर प्राथमिक विद्यालय तिलोइया खुर्द में बीएलओ सोनिया रानी के पास जमा करने गई थीं। वहां से घर लौटते समय वह राजमार्ग पर सड़क किनारे पैदल जा रही थीं। इसी दौरान लखनऊ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित थार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। थार की जोरदार टक्कर से शिव प्यारी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर एकत्र हो गए। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बल्लियां रखकर जाम लगा दी। इससे मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। हाईवे की दोनों लेन पर जाम की वजह से सड़क पर वाहनों की करीब दो किलोमीटर की लंबी कतार लग गई।
जाम की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाल अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाई और यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी संडीला भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि थार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जाम से अभ्यर्थियों पर पड़ा असर
राजमार्ग पर जाम का असर राहगीरों के साथ पीईटी की परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों पर भी पड़ा। एंबुलेंस समेत कई वाहन काफी देर तक फंसे रहे। परीक्षा केंद्रों की ओर जा रहे अभ्यर्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ अभ्यर्थी समय बचाने के लिए सड़क पर जाम हटाने के लिए रखी गई बाधाओं को खुद हटाते और अपनी मोटरसाइकिल निकालते दिखाई दिए। हादसे के बाद कुछ समय तक इलाके में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।