फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   electricity supply effected due to belatali center thap

बेलाताली उपकेंद्र ठप, छह घंटे परेशान रहे उपभोक्ता

Sun, 17 Oct 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
electricity supply effected due to belatali center thap
हरदोई। बेलाताली उपकेंद्र में आई खराबी के कारण उपभोक्ता सुबह से शाम तक बिजली न मिलने से परेशान रहे। शाम लगभग छह बजे लाइनों की मरम्मत कर जिला अस्पताल व बेलाताली उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र की आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

रविवार सुबह लगभग 10 बजे रेलवेगंज में एलटी लाइन लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। इससे रेलवेगंज फीडर से जुड़े क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। मरम्मत के बाद लगभग 11.45 बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। लगभग 15 मिनट बाद मन्नापुरवा से जिला अस्पताल व बेलाताली उपकेंद्र के लिए आई 33 केवी लाइन में ब्रेक डाउन हो गया।
विज्ञापन

विद्युत कर्मियों ने मरम्मत का काम शुरू किया। लगभग तीन बजे मरम्मत का काम जैसे ही पूरा हुआ, तेज आंधी आ गई और बारिश होने लगी। जिसके बाद फिर से आपूर्ति बाधित हो गई। लाइनों की पेट्रोलिंग करने व मरम्मत का काम पूरा होने के बाद शाम लगभग छह बजे बेलाताली उपकेंद्र से जुडे़ क्षेत्र व जिला अस्पताल की आपूर्ति बहाल की सकी। इस दौरान बेलाताली उपकेंद्र से जुड़े लगभग आठ हजार उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद रहा उपकेंद्र का नंबर
बेलाताली उपकेंद्र से क्षेत्र की आपूर्ति बंद होने के बाद लोगों ने उपकेंद्र से जानकारी करने की कोशिश की तो कुछ देर बाद उपकेंद्र का सीयूजी नंबर बंद कर दिया गया। लगभग छह घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने पर उपकेंद्र का नंबर खोला गया। लोगों ने अधिकारियों से फोन कर उपकेंद्र कर्मियों की शिकायत की।

अस्पताल में भर्ती लोग रहे परेशान
जिला अस्पताल में लगे ट्रांसफार्मर का रविवारसुबह फ्यूज उड़ गया। जिसके बाद पूरे अस्पताल की आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत कर्मियों ने मरम्मत के बाद लगभग नौ बजे आपूर्ति बहाल की। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीज खासे परेशान रहे। वहीं मेन लाइन में फॉल्ट आने पर दोपहर 12 बजे से शाम तक अस्पताल की आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान जनरेटर चलाकर अस्पताल की आपूर्ति व्यवस्था बहाल रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed