फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   FIR registered for murder following the robbery of two lakhs

Hardoi News: दो लाख छीनकर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज

Sat, 24 Oct 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
FIR registered for murder following the robbery of two lakhs
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में बीते 19 फरवरी को गुलामऊ पुलिया के पास मिले शव के मामले में न्यायालय के आदेश पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी पर दो लाख रुपयों के लालच में हत्या करने का आरोप है।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के रामापुर छैया निवासी गंगाराम ने न्यायालय में वाद दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि उनका भतीजा राम खिलावन गुजरात के सूरत में प्राइवेट नौकरी करता था। वहां से छुट्टी लेकर 18 फरवरी को गांव आया था। आरोप है कि 19 फरवरी को सुरसा थाना क्षेत्र के बोझवा निवासी कुलदीप गांव आया था। दावा है कि राम खिलावन ने कुलदीप से बताया था कि उसके पास दो लाख रुपये हैं।
विज्ञापन

नई मोटर साइकिल खरीदनी है। इसके बाद कुलदीप अपनी बाइक से राम खिलावन को लेकर चला गया। रात में अंधेरा होने पर राम खिलावन से रुपये छीन लिए और उसकी हत्या कर शव गुलामऊ की पुलिया के पास डाल दिया। शव के पास से 14 हजार रुपये मिले और शव पर चोटों के निशान भी थे। देहात कोतवाल समर बहादुर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर हत्या का मामला कुलदीप के खिलाफ दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed