{"_id":"6adcf118579d0f8a3f062f4a","slug":"jewelry-was-stolen-after-a-hole-was-breached-in-the-wall-a-note-was-left-in-the-courtyard-stating-your-house-has-been-robbed-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-158997-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दीवार में सेंध लगा जेवर चोरी, आंगन में पर्ची लिखकर डाली, तुम्हारे घर में डकैती हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दीवार में सेंध लगा जेवर चोरी, आंगन में पर्ची लिखकर डाली, तुम्हारे घर में डकैती हो गई
विज्ञापन
मल्लावां। नगर के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर में चोरों ने शुक्रवार रात दीवार में सेंध लगा दी। घर में घुसे चोरों ने बक्से से जेवर चोरी कर लिए। घटना का पता शनिवार सुबह तब चला जब आंगन में एक पर्ची पड़ी मिली। पर्ची पर लिखा था कि तुम्हारे घर में डकैती चोरी हो गई है। इसी मोहल्ले के तीन और मकानों में भी सेंध काटी गई है, लेकिन यहां चोरी नहीं हुई है।
मोहिउद्दीनपुर निवासी बसंती देवी गांव में ही परिवार के साथ रहती हैं। बताया कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग अपने अपने कमरों में सो गए थे। बसंती ने बताया कि शनिवार सुबह जब वह सोकर उठीं तो घर के आंगन में एक पर्ची पड़ी मिली। इस पर्ची पर लिखा था कि तुम्हारे घर में डकैती चोरी हो गई। पर्ची पढ़ते ही बसंती ने कमरों में जाकर देखा तो एक कमरे में पीछे की दीवार में सेंध लगी हुई थी। कमरे में रखे बक्से के ताले टूटे पड़े थे।
दावा है कि बक्से में रखा सोने का एक हार, दो मांगटीका, नथुनी, लॉकेट, चांदी की पायल और पांच सिक्के चोरी हुए हैं। उन्होंने बताया कि गांव के ही ओम प्रकाश, दीपक और कन्हाई के मकानों की पिछली दीवार में भी सेंध लगी है, लेकिन चोरी नहीं हुई है। घटना की सूचना बसंती ने शनिवार शाम मल्लावां कोतवाली में दी। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।