{"_id":"6ae8d5e6a20ad46016013e33","slug":"young-man-falls-ill-on-train-dies-hardoi-news-c-213-1-hra1004-159463-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: युवक की ट्रेन में बिगड़ी तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: युवक की ट्रेन में बिगड़ी तबीयत, मौत
विज्ञापन
फोटो- 19- मुकेश। फाइल फोटो
= मां को चंडीगढ़ छोड़ लौट रहा था युवक, इलाज के लिए बहनोई के पास छोड़ने गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। आंखों का उपचार कराने के लिए मां को बहनोई के पास चंडीगढ़ छोड़कर घर जा रहे युवक की शनिवार देर रात ट्रेन में तबीयत बिगड़ गई। रविवार को उन्हें हरदोई स्टेशन पर उतारकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पास मिले मोबाइल में दर्ज नंबरों से परिजनों को सूचना दी गई। सुल्तानपुर से सोमवार को आए परिजनों ने शव की पहचान की।
सुल्तानपुर के थाना कुड़वार के बहलोलपुर निवासी मुकेश (39) अलीगंज में एक दर्जी की दुकान पर कपड़ों की सिलाई का काम करते थे। सुल्तानपुर से आए उनके जीजा दीपचंद ने बताया कि मुकेश के बड़े बहनोई बदलू चंडीगढ़ में रहते हैं। मुकेश की मां सोना देवी के आंखों का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। मां को चंडीगढ़ छोड़ने के लिए वह बीती 28 अक्तूबर को गए थे। वहां से 31 अक्तूबर की रात लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस से लौट रहे थे। सफर के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई।
हरदोई स्टेशन पर जीआरपी ने उन्हें ट्रेन से उतारकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस की सूचना पर सोमवार सुबह पिता राजेंद्र प्रसाद परिजनों के साथ मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी पहुंचे और शव की पहचान की। बेटे का शव देखकर पिता बदहवास हो गए। मुकेश के परिवार में पत्नी गुंजन और डेढ़ साल की बेटी काव्या है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत की सही वजह रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगी।