सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A truckload of cylinders arrived during the night, but they were all gone by morning.

Hathras News: रात में गाड़ी भरकर सिलिंडर आए, सुबह हो गए खत्म

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 09 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
A truckload of cylinders arrived during the night, but they were all gone by morning.
गांव पीहुरा ​​स्थित गैस गोदाम पर सिलिंडर लेने के लिए लगी भीड़।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कस्बा की एकमात्र गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए मारामारी थम नहीं रही। मंगलवार की रात में एजेंसी पर सिलिंडर से भरी गाड़ी पहुंची और बुधवार सुबह तक भरे हुए सिलिंडर खत्म हो गए। बुधवार की सुबह सिलिंडर लेने आए बड़ी संख्या में उपभोक्ता मायूस होकर लौट गए। इनमें कई उपभोक्ता ऐसे थे, जिनका सिलिंडर 18 मार्च अथवा उससे पहले से ही बुक था।
Trending Videos




गोदाम से इन उपभोक्ताओं को यह कहकर वापस भेज दिया गया कि उनका सिलिंडर घर भेज दिया जाएगा। उपभोक्ताओं का कहना था कि उनसे पहले भी ऐसे ही कहा गया, लेकिन अभी तक सिलिंडर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कस्बा निवासी हेमंत शुक्ला चार साल से अधिक समय से अपने परिवार के साथ वृंदावन में निवास कर रहे हैं। उनका कहना है कि इन चार सालों वह कभी कस्बे में गैस लेने नहीं आए, लेकिन हर महीने उनका सिलिंडर बुक हो रहा है और उसकी डिलीवरी भी हो रही है। गांव सिखरा निवासी ममता का कहना है कि उन्हें पता नहीं था कि उनके नाम पर गैस कनेक्शन है।



यहां आकर उन्हें पता लगा कि 10 साल से उनके नाम पर कनेक्शन चल रहा है और सिलिंडर की डिलीवरी भी हो रही है। गांव खोंड़ा निवासी रवि कुमार ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन बुकिंग कर दी और उनके नाम पर इनवायस रसीद भी कट गई, लेकिन सिलिंडर नहीं आया। उन्होंने एजेंसी पर आकर आपत्ति की तो उनसे कहा गया कि कहीं भी शिकायत कर दो।



मामला मेरी जानकारी में नहीं है। एजेंसी पर पहुंचकर पड़ताल की जाएगी। यदि ऐसी गड़बड़ियां हुई हैं तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी। - गौरव माहेश्वरी, आपूर्ति निरीक्षक सादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed