फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mursan Assault 8 Booked Counter Allegation Fake FIR

हाथरस: मुरसान में मारपीट, आठ के विरुद्ध रिपोर्ट, फर्जी बता दूसरे पक्ष ने पुलिस पर लगाया आरोप

Fri, 23 Oct 2026 06:06 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 23 Oct 2026 06:06 PM IST
सार

आरोपी सुरेन्द्र सिंह और मुकेश ने रिपोर्ट को फर्जी बताया। सुरेन्द्र ने कहा कि वह खेत पर थे, जबकि मुकेश घर पर पुताई कर रहे थे। सुनील ने आरोप लगाया कि 11 अक्तूबर को उसके साथ मारपीट हुई थी। उसने मुरसान कोतवाली में एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Mursan Assault 8 Booked Counter Allegation Fake FIR
मुरसान कोतवाली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरसान क्षेत्र के गांव बंका और अहरई में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक पक्ष ने लाठी-डंडों से मारपीट की और तमंचे से जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष ने रिपोर्ट को फर्जी बताते हुए पुलिस पर बिना जांच कार्रवाई का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गांव दऊदा निवासी हेमंत ने पुलिस को की शिकायत में कहा है कि 22 अक्तूबर की सुबह उनका भतीजा ललित कुमार गांव बंका में चक्की पर आटा लेने गया था। आरोप है कि वहां सुनील, शुभम और तीन अन्य युवकों ने ललित से मारपीट की। हेमंत के अनुसार, जानकारी मिलने पर वह भतीजे के साथ गांव अहरई पहुंचे। वहां यतेन्द्र, सुनील, शुभम, सुरेन्द्र, करन, डिगम्बर, मुकेश और देवजीत ने उनसे और ललित से मारपीट की। हेमंत ने आरोप लगाया कि सुनील तमंचा लेकर ललित के पीछे दौड़ा।
विज्ञापन


आरोपी सुरेन्द्र सिंह और मुकेश ने रिपोर्ट को फर्जी बताया। सुरेन्द्र ने कहा कि वह खेत पर थे, जबकि मुकेश घर पर पुताई कर रहे थे। सुनील ने आरोप लगाया कि 11 अक्तूबर को उसके साथ मारपीट हुई थी। उसने मुरसान कोतवाली में एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुनील के अनुसार, दूसरे पक्ष के लोग पुरानी रंजिश में झूठी रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं। मुरसान कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed