फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmers angry after tube well connections cut

Hathras News: नलकूप कनेक्शन काटने पर भड़के किसान, बिजली कर्मचारियों और किसानों के बीच हुई तीखी नोकझोंक

Sun, 19 Jul 2026 06:39 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 19 Jul 2026 06:39 PM IST
सार

नलकूपों के कनेक्शन कटने के बाद गांव की करीब 500 बीघा धान की फसल सिंचाई के अभाव में सूखने की कगार पर पहुंच गई। तपती धूप में फसल को बर्बाद होता देख किसानों का धैर्य जवाब दे गया। किसानों में आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन
Farmers angry after tube well connections cut
बिना पानी के सूखती धान की फसल - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी हीरा में 18 जुलाई की दोपहर करीब दो बजे बिजली निगम के कर्मचारियों ने अचानक करीब 50 किसानों के ट्यूबवेल के कनेक्शन काट दिए। आक्रोशित किसानों ने 19 जुलाई को चंदपा उपकेंद्र पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इन नलकूपों के कनेक्शन कटने के बाद गांव की करीब 500 बीघा धान की फसल सिंचाई के अभाव में सूखने की कगार पर पहुंच गई। तपती धूप में फसल को बर्बाद होता देख किसानों का धैर्य जवाब दे गया। किसानों में आक्रोश फैल गया। रविवार को किसान चंदपा बिजलीघर पहुंच गए और वहां प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


इस दौरान बिजलीघर पर तैनात कर्मचारियों और किसानों के बीच काफी तीखी नोकझोंक भी हुई। किसानों के उग्र रुख को देखते हुए बिजली निगम के कर्मचारियों ने आनन-फानन उन्हें शांत कराया और आश्वासन दिया कि शाम तक सभी नलकूपों के कनेक्शन जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर तय समय पर कनेक्शन नहीं जोड़े गए और बिजली सप्लाई शुरू नहीं हुई, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदपा उपकेंद्र के जेई जितेंद्र कुमार का कहना है कि अधिक लोड बढ़ने के कारण बार-बार मशीन ट्रिप होकर गिर जाती है और ट्रांसफाॅर्मर फुंकने का डर बना रहता है, इसलिए कनेक्शन काट दिए गए थे। अब लाइन को चालू करा दिया गया है। जल्द ही ओवरलोडिंग कम करने का प्रयास करके पूर्ण रूप से सप्लाई दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed