{"_id":"6ae4f48aa11087520f08f8c0","slug":"farmers-are-angry-over-the-non-availability-of-dap-potato-sowing-is-getting-delayed-hathras-news-c-56-1-hts1005-156402-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डीएपी न मिलने से किसानों में रोष, आलू की बोआई हो रही लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डीएपी न मिलने से किसानों में रोष, आलू की बोआई हो रही लेट
Sat, 31 Oct 2026 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
चंदपा सहकारी समिति पर लटका ताला। संवाद
- फोटो : Samvad
चंदपा। क्षेत्र के किसानों को इस समय रबी की फसल विशेषकर आलू की बोआई के लिए डीएपी खाद की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। चंदपा पश्चिम सहकारी समिति पर डीएपी उपलब्ध न होने के कारण किसान खाली हाथ लौटने पर मजबूर हैं, जिससे किसानों में नाराजगी है।
किसानों का आरोप है कि खाद न मिलने से उनकी आलू की बोआई लगातार पिछड़ती जा रही है, जिससे पैदावार घटने की आशंका बढ़ गई है। वे पिछले तीन दिनों से लगातार सुबह से शाम तक सहकारी समिति के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक खाद नहीं पहुंची है।
किसानों का कहना है कि हर साल सीजन के समय यही संकट खड़ा होता है, लेकिन व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं होता। यदि सरकार और प्रशासन समय रहते पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करा दें, तो किसानों को इस तरह भटकना न पड़े।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि समिति पर जो खाद भेजी जाती है, उसकी मात्रा ऊंट के मुंह में जीरे के समान होती है। एक बार में केवल 300 से 500 कट्टों की गाड़ी आती है, जो यहां के बड़े क्षेत्र के किसानों की मांग को पूरा करने के लिए नाकाफी साबित होती है।
चंदपा सहकारी समिति के सचिव ब्रह्मदेव शर्मा ने बताया कि डीएपी खाद के लिए अग्रिम भुगतान जमा करा दिया गया है। जल्द ही खाद की गाड़ी आने की पूरी उम्मीद है, जिसके आते ही किसानों को नियमानुसार वितरण शुरू कर दिया जाएगा।