{"_id":"6ae448eadc26a9785a04a213","slug":"sold-brass-chain-as-gold-treasure-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: दवा कारोबारी से 25 लाख की ठगी, 60 लाख का सोना बताकर पीतल की चेन थमाई, तीन ठगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: दवा कारोबारी से 25 लाख की ठगी, 60 लाख का सोना बताकर पीतल की चेन थमाई, तीन ठगों पर मुकदमा दर्ज
Fri, 30 Oct 2026 01:06 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:06 PM IST
सार
दवा कारोबारी से 25 लाख रुपये की ठगी हुई है। ठगों ने उन्हें राजस्थान में 60 लाख रुपये के खजाने का झांसा दिया था। 4 अक्तूबर को 25 लाख रुपये लेकर पीतल की चेन थमाई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
दवा कारोबारी से ठगी
- फोटो : एआई
विस्तार
हाथरस में गुड़हाई बाजार के दवा कारोबारी सौरभ वर्मा से 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने उन्हें राजस्थान में खुदाई के दौरान 60 लाख रुपये का खजाना मिलने का झांसा दिया था। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
30 सितंबर को तीन अज्ञात लोग, जिनमें एक महिला भी शामिल थी, सौरभ वर्मा की दुकान पर आए। उन्होंने खुद को परेशान बताकर कहा कि उन्हें राजस्थान में खुदाई के दौरान लगभग दो किलोग्राम पीली धातु की चेन मिली है। ठगों ने यह चेन 60 लाख रुपये में बेचने की बात कही। दुकानदार ने चेन का एक टुकड़ा कटवाकर जांच कराई, जो सोने का निकला। इसके बाद 25 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। सौरभ वर्मा ने नकद न होने पर साथी दुकानदारों और रिश्तेदारों से पैसे उधार लिए।
विज्ञापन
ठगी का खुलासा और पुलिस कार्रवाई
बीते 4 अक्तूबर को आरोपियों ने 25 लाख रुपये नकद लेकर पीली धातु की चेन सौरभ वर्मा को दी। ठगों ने चेक से भुगतान लेने से मना किया था। बाद में सूक्ष्म जांच में यह चेन पीतल की निकली। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज और एक आरोपी का मोबाइल नंबर पुलिस को सौंपा, जिसके बाद 14 अक्तूबर को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई। बुधवार रात को कोतवाली सदर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने एसओजी व सर्विलांस टीम को जांच में लगाया है।
विज्ञापन