{"_id":"69d6c603a98e9dfb6509d305","slug":"garbage-to-be-cleared-soon-notices-issued-to-negligent-secretaries-hathras-news-c-56-1-sali1016-146915-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जल्द उठेगा कूड़ा, लापरवाह सचिवों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जल्द उठेगा कूड़ा, लापरवाह सचिवों को नोटिस जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत थरौरा स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र पर कार्य करता कर्मचारी। स्रोत : विभाग
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
गांवों को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से बनाए गए कचरा निस्तारण केंद्रों की बदहाली पर खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। पंचायतराज विभाग ने न केवल लापरवाह पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया है, बल्कि इन केंद्रों को क्रियाशील करने की कवायद तेज कर दी है।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लाखों की लागत से बने कचरा निस्तारण केंद्र दिखावटी बने हुए हैं। कहीं इन पर ताले लटके हैं तो कहीं झाड़ियां उग आई हैं। संवाद न्यूज एजेंसी ने इन केंद्रों की बदहाली की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इनका संज्ञान लेते हुए विभाग ने संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
अधिकारियों ने दो टूक कहा है कि केंद्रों के संचालन में लापरवाही बरतने वालों पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। हर केंद्र पर कूड़ा छंटाई और देखरेख के लिए कर्मचारियों की सूची तैयार कर उनकी ड्यूटी लगाई जा रही है। गांवों से कचरा एकत्र कर केंद्रों तक पहुंचाने के लिए वाहनों के रूट चार्ट को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
इन केंद्रों पर शुरू हुआ कचरा निस्तारण
ग्राम पंचायत थरौरा में बने कचरा निस्तारण केंद्र का ताला खोल दिया गया है। इसकी साफ-सफाई करने के साथ ही इसे क्रियाशील करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। केंद्र में कचरा निस्तारण करने के साथ ही कंपोस्ट खाद बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कचरे के पृथक्कीकरण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
कुरसंडा की ग्राम पंचायत नगला ध्यान में कचरा निस्तारण के लिए ब्लॉक में सफाई कर्मी लगाकर कूड़े की सफाई कराई गई है। इधर, ग्राम पंचायत करकौली में भी बंद पड़े कचरा निस्तारण केंद्र को भी खोल दिया गया है। परिसर की सफाई कराने के साथ यहां कचरा निस्तारण कर वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
सभी केंद्रों पर कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। केंद्रों को क्रियाशील किया जा रहा है। कूड़े से खाद बनाने की प्रकिया भी शुरू करा दी गई है। जो केंद्र निष्क्रिय हैं, उनके सचिवों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
-राकेशबाबू, डीपीआरओ।
Trending Videos