{"_id":"61462d7b8ebc3e79ab6210cf","slug":"hathras-youth-dies-after-being-shot-in-suspicious-circumstances-hathras-news-ali2735463108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
हाथरस : मृत जीतू का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की वाटर वर्क्स कॉलोनी में देर शाम को एक युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई है। बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मृतक के परिजन ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
कोतवाली हाथरस गेट की वाटर वर्क्स कॉलोनी निवासी जीतू गौतम उर्फ जितेंद्र (32 वर्ष) पुत्र सुरेशचंद्र गौतम का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। जीतू पर तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार के देर शाम को जीतू की गोली लगने से मौत हो गई। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी मुनीशचंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर खून में लथपथ जीतू के शव को कमरे से बाहर निकाला। यहां पर रोते हुए मां और बहन ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। संवाद