फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hospital shaken by screams; father and uncle fainted.

Hathras News: चीत्कार से दहला अस्पताल, पिता-चाचा हुए बेहोश

Sat, 15 Aug 2026 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 15 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hospital shaken by screams; father and uncle fainted.
नायब तहसीलदार सिकंदराराऊ की गाड़ी को घेरकर खड़े परिजन व अन्य। संवाद - फोटो : Samvad
हादसे की जानकारी मिलते ही सुभाष के बड़े बेटे संदीप अपने छोटे भाई के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। इमरजेंसी में सोनू लहूलुहान हालत में पड़ा था। वहां मौजूद स्टाफ से पिता व बेटे के बारे में पूछा तो उनके होश उड़ गए। वे इमरजेंसी में ही पछाड़ खाकर गिर पड़े। पुलिस ने जैसे तैसे उन्हें संभाला। पोस्टमार्टम हाउस पर मासूम बेटे व पिता का शव देख संदीप व उनका भाई आपा खो बैठे।
विज्ञापन




संदीप यकीन नहीं कर पा रहे थे कि उनका कलेजा का टुकड़ा जो कुछ देर पहले उनकी गोद में खेल रहा था, उनसे चाऊमीन की जिद कर रहा था वह नहीं रहा। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे सासनी तहसील के कानूनगो देवीशरण शर्मा व उनके क्षेत्र के लेखपाल नरेंद्रपाल दोनों को सांत्वना देते नजर आए।
विज्ञापन

थोड़ा संभलने के बाद रोते हुए संदीप ने बताया कि दक्ष उनका बड़ा बेटा था। उससे छोटी बेटी है, जो तीन साल की है। संदीप ने बताया कि बेटा चाऊमीन खाने की जिद कर रहा था। वह बाबा के साथ मोपेड से सलेमपुर चला गया। नजदीक बाजार सलेमपुर का ही है और दिन में वहां के कई बार चक्कर लगते हैं। घर से दोनों गए तो थे, लेकिन लौटकर उनके जाने की खबर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed