{"_id":"69d6c7017a6eae66d30bce55","slug":"in-sadabad-farmers-harvested-wheat-by-bringing-in-a-combine-harvester-from-haryana-hathras-news-c-56-1-sali1016-146933-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सादाबाद में किसानों ने हरियाणा से कंपास मशीन मंगाकर की गेहूं की कटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सादाबाद में किसानों ने हरियाणा से कंपास मशीन मंगाकर की गेहूं की कटाई
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बारिश और ओलावृष्टि के बीच गेहूं की फसल बचाने के लिए किसान अब तकनीक का सहारा लेने लगे हैं। क्षेत्र के नगला छत्ती गांव में किसानों ने हरियाणा से कंपास मशीन मंगवाकर तेजी से गेहूं की कटाई कराई।
किसान लक्ष्मण सिंह और थान सिंह नंबरदार ने बताया कि मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए मशीन से कटाई कराना जरूरी हो गया था। उनका कहना है कि पारंपरिक तरीके से कटाई में जहां कई दिन लग जाते हैं, वहीं इस मशीन से कुछ ही घंटों में पूरा खेत साफ हो जाता है।
किसानों के अनुसार यह मशीन प्रति घंटे करीब पांच बीघा गेहूं काट देती है। इससे न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि मजदूरी का खर्च भी काफी कम हो गया है।
बदलते मौसम और बढ़ती लागत के बीच आधुनिक कृषि यंत्र किसानों के लिए सहारा बन रहे हैं। किसानों का कहना है कि ऐसी तकनीक अपनाने से फसल को खराब मौसम से बचाया जा सकता है और उत्पादन की गुणवत्ता भी बनी रहती है।
Trending Videos