फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sasni Roadways Bus Stand in bad condition

हाथरस: सासनी का रोडवेज बस स्टैंड बदहाली का शिकार, न बसें रुकतीं, न जरूरी सुविधाएं

Thu, 17 Sep 2026 02:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 17 Sep 2026 02:51 AM IST
सार

प्रतिदिन हजारों लोग अलीगढ़, हाथरस और अन्य शहरों के लिए यात्रा करते हैं, लेकिन उन्हें बस स्टैंड के बाहर सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों के बैठने के लिए बेंच तक नहीं हैं, जबकि परिसर की छतें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Sasni Roadways Bus Stand in bad condition
सासनी में बस स्टैंड का जर्जर भवन - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सासनी कस्बे का रोडवेज बस स्टैंड बदहाली का शिकार है। जर्जर भवन, टूटी छत, गंदगी और बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि बस स्टैंड होने के बावजूद अधिकांश रोडवेज बसें यहां नहीं रुकतीं।

विज्ञापन


कस्बे से प्रतिदिन हजारों लोग अलीगढ़, हाथरस और अन्य शहरों के लिए यात्रा करते हैं, लेकिन उन्हें बस स्टैंड के बाहर सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों के बैठने के लिए बेंच तक नहीं हैं, जबकि परिसर की छतें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि जर्जर भवन की शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। हाथरस डिपो प्रभारी मंगेश कुमार का कहना है कि बस स्टैंड की हालत में सुधार के लिए कई पत्र लिखे जा चुके हैं। जल्द ही इस बारे में कोई सकारात्मक आदेश शासन से आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड सिर्फ नाम का रह गया है। भवन जर्जर है, सुविधाएं नहीं हैं और रोडवेज बसें भी नहीं रुकतीं। इससे यात्रियों को रोज परेशानी होती है।-दिलीप कुमार निवासी रुदायन।


मैं करीब दो घंटे तक बस का इंतजार करता रहा, लेकिन बसें बिना रुके निकल गईं। धूप में खड़े रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।-दिलीप शर्मा निवासी कोठिया।
रिश्तेदारी में अलीगढ़ जा रही थी, लेकिन काफी देर तक बस नहीं मिली। बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए कम से कम बैठने और पीने के पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।-विनीता देवी, यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed