{"_id":"6ade6e49c30219bbae07cc36","slug":"suspicious-death-of-a-married-woman-in-sadabad-body-found-hanging-hathras-news-c-58-1-sdb1001-103201-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सादाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सादाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे पर मिला शव
Mon, 26 Oct 2026 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
सुजाता
- फोटो : samvad
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी भगता में 26 वर्षीय विवाहिता सुजाता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। वह अपने कमरे में जंगले के सहारे फंदे पर लटकी मिली। परिजन आनन-फानन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। चिकित्सक के अनुसार महिला के गले पर फंदे के निशान थे। सुजाता का पति राजा वृंदावन क्षेत्र के एक मंदिर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। राजा ने बताया कि वह कई दिन की छुट्टियों के बाद रविवार को ही घर से सुबह निकला था। उसे दोपहर को सुजाता की मृत्यु की खबर मिली। पति ने एक दिन पहले सुजाता को करवाचौथ के पर्व की खरीदारी भी कराई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।