{"_id":"6ab43ec1d5c4c6fbd50836ed","slug":"uproar-over-allegations-of-accepting-a-bribe-hathras-news-c-56-1-hts1004-154629-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रिश्वत लेने का आरोप लगाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रिश्वत लेने का आरोप लगाने पर हंगामा
Thu, 24 Sep 2026 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार की रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक व्यक्ति ने शराब के नशे में एक स्टाफ नर्स व वार्ड बॉय पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा दिया। इस पर नर्स बिफर गई।
मामला बिगड़ता देख आरोप लगाने वाले व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और चिकित्सक के कक्ष में बैठा दिया। पुलिस के आने पर आरोप लगा रहे युवक ने माफी मांगी। उसने कहा कि उससे रुपये नहीं मांगे गए, बल्कि वह बेहतर इलाज के लिए पांच हजार रुपये देने की बात कह रहा था। सादाबाद में हुई दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देखने के लिए वह जिला अस्पताल आया था। सीएमएस डाॅ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि युवक अकारण हंगामा कर चिकित्सकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहा था। माफी मांगने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। संवाद