फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   wires hanging below the transformer

बचके रहना: बच्चे रोजाना पैदल स्कूल पढ़ने जाते, ट्रांसफाॅर्मर के नीचे लटकते तार बने खतरा, ग्रामीणों में आक्रोश

Sun, 19 Jul 2026 05:49 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 19 Jul 2026 05:49 PM IST
सार

ट्रांसफाॅर्मर मुख्य रास्ते के बिल्कुल समीप है, जहां से पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चे रोजाना पैदल स्कूल पढ़ने आते-जाते हैं। हर समय खतरा बना रहता है।
 

विज्ञापन
wires hanging below the transformer
गांव मीरपुर में लटकती ट्रांसफॉर्मर की केबल व खुला बॉक्स - फोटो : संवाद

विस्तार

बिसावर के गांव मीरपुर में जल निगम की पानी की टंकी के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर पर नीचे लटक तारों से हादसे का खतरा बना हुआ है। ट्रांसफाॅर्मर मुख्य रास्ते के बिल्कुल समीप है, जहां से पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चे रोजाना पैदल स्कूल पढ़ने आते-जाते हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में इस मार्ग पर अक्सर कीचड़ और जलभराव हो जाता है। ऐसे में नीचे लटकते तारों से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विद्युत निगम को जल्द से जल्द तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर बांधने की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों से मांग की है कि संभावित हादसे से पहले इस समस्या का समाधान कराया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उपखंड अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि कर्मचारियों को भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed