फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dumper overturns near expressway; driver and helper injured.

Jalaun News: एक्सप्रेसवे के पास डंपर पलटा, चालक व हेल्पर घायल

Wed, 19 Aug 2026 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dumper overturns near expressway; driver and helper injured.
फोटो -25 बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पुल के गोल चक्कर पर पलटा डंपर व सड़क पर बिखरी बालू। संवाद - फोटो : Archive
जालौन। जालौन-बंगरा मार्ग पर मंगलवार सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे बने गोल चक्कर पर एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक व परिचालक घायल हुए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब छह बजे जालौन की ओर से एक तेज रफ्तार डंपर बालू लादकर बंगरा की ओर जा रहा था। जब डंपर छिरिया सलेमपुर के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नजदीक पहुंचा तभी गोल चक्कर आने पर चालक डंपर पर नियंत्रण नहीं रख सका और डंपर सड़क पर ही पलट गया। डंपर के पलटने से इटावा निवासी चालक अवनीश (31) व औरैया निवासी हेल्पर सचिन (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही डंपर में लदी बालू सड़क पर फैल गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना यूपी 112 को दी। एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंचे छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी ने डंपर व बालू को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed