फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Firing with a licensed gun during a dispute over house construction

Jalaun News: मकान निर्माण के विवाद में लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग

Fri, 30 Oct 2026 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Firing with a licensed gun during a dispute over house construction
सिरसा कलार। थाना क्षेत्र के बिरहरा गांव में मकान निर्माण के दौरान हुए पारिवारिक विवाद में एक युवक ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली चलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी को लाइसेंसी बंदूक समेत हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


गांव निवासी संजीव गुर्जर के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान संजीव और युवक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर संजीव के भाई भानू गुर्जर ने घर से अपनी 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक निकाली और एक राउंड फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सिरसा कलार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी भानू को बंदूक समेत हिरासत में लेकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष के अवकाश पर होने के कारण एसएसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। असलहे के दुरुपयोग के मामले में लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed