फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Smuggler arrested with 2.1 kg of cannabis.

Jalaun News: 2.1 किग्रा गांजे के साथ किया तस्कर गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2026 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 2.1 kg of cannabis.
फोटो 24 पुलिस की गिरफ्त में शातिर नशा तस्कर। स्रोत-विभाग - फोटो : Archive
जालौन। कोतवाली पुलिस ने शातिर तस्कर को 2.1 किग्रा गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात करीब दो बजे सीओ अजय कुमार सिंह को सूचना मिली कि बंगरा रोड पर शातिर नशा तस्कर नशीला पदार्थ बेचने के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाल हरिशंकर चंद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, कांस्टेबल विवेक राजपूत, रवेंद्र व जितेंद्र सारस्वत बंगरा रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट के पास पहुंच गए। पुलिस ने वहां से निकल रहे मोहल्ला खटीकान निवासी राजू उर्फ रफीक को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो पुलिस ने उसके पास से 2.1 किग्रा गांजा बरामद किया। पुलिस तत्काल आरोपी को कोतवाली ले आई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा बेचने के लिए ले जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने जब आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला तो उसके खिलाफ चोरी, गोवध अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप आदि मामलों में जालौन, कोंच, उरई कोतवाली के अलावा औरैया जिले के विभिन्न थानों में कुल 13 संगीन मुकदमे दर्ज मिले। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि नशे के कारोबार और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed