सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tubewell operator removed, Jal Sansthan swung into action

Jalaun News: नलकूप ऑपरेटर हटाया गया, जलसंस्थान हरकत में आया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Tubewell operator removed, Jal Sansthan swung into action
फोटो - 25 10 मार्च के अंक में छपी खबर का पीडीएफ।
विज्ञापन
उरई। राठ रोड स्थित मंडी परिसर में जलसंस्थान के नलकूप से खेतों की सिंचाई किए जाने के मामले में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आ गया है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए नलकूप पर तैनात ऑपरेटर को हटा दिया गया है और उसकी जगह दूसरे ऑपरेटर की तैनाती कर दी गई है।
Trending Videos

बताया गया कि मंडी परिसर की टंकी से जुड़े नलकूप का पानी पाइप लाइन के जरिए खेतों तक पहुंचाया जा रहा था। इससे शहर के करीब दो हजार घरों की जलापूर्ति प्रभावित हो रही थी। इस संबंध में वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने भी नाराजगी जताई थी और कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को अमर उजाला ने 10 मार्च के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद जलसंस्थान के अधिकारियों ने जांच कर तत्काल कार्रवाई की। विभाग ने पहले भी इस तरह की शिकायत मिलने पर खेतों की ओर बनाई गई नालियों को ध्वस्त कराया था, लेकिन दोबारा से सिंचाई का कार्य शुरू हो गया था।

जानकारी मिलते ही ठेकेदार को ऑपरेटर को हटाने के निर्देश दिए गए थे। उसे हटा दिया गया है और उसके स्थान पर दूसरे ऑपरेटर की तैनाती कर दी गई है।

- अश्वनी यादव, एई, जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed