सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The young man was beaten to a pulp with sticks and belts.

Jalaun News: युवक को डंडों-बेल्ट से पीटकर किया लहूलुहान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The young man was beaten to a pulp with sticks and belts.
विज्ञापन
कोंच। कस्बे के प्रताप नगर में एक युवक पर दबंगों द्वारा बेरहमी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos


प्रताप नगर निवासी जुबैर राईन ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि 24 मार्च की शाम वह सेठ वृंदावन स्कूल के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान तिलक नगर निवासी राहुल यादव और शिवा यादव अपने अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी अपने हाथों में डंडे, बेल्ट लिए हुए थे। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने बिना किसी कारण के उस पर अचानक हमला कर दिया और डंडों व बेल्ट से जमकर पिटाई की। इस दौरान गुम्मा से भी प्रहार किया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। युवक के चिल्लाने के बावजूद डर के कारण कोई भी मौके पर मदद के लिए नहीं पहुंच सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरूकर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed