सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three injured in vehicle collision

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला समेत तीन लोग घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Three injured in vehicle collision
विज्ञापन
आटा। कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे पर भभुआ मजार के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
Trending Videos



कालपी कोतवाली क्षेत्र के काशीखेड़ा निवासी रोहित (28), मां सुधा देवी (45) और साथी रवि (25) निवासी कदौरा के साथ बाइक से चमारी जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भभुआ मजार से पहले एक होटल के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। आटा थाना पुलिस ने घायलों को उरई मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने में जुटी है। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed