{"_id":"69c972f627b9e5c4bd082096","slug":"police-reach-bikers-who-threw-boy-to-pondside-after-incident-orai-news-c-224-1-ori1005-142258-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: हादसे के बाद बालक को तालाब किनारे फेंकने वाले बाइक सवारों तक पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: हादसे के बाद बालक को तालाब किनारे फेंकने वाले बाइक सवारों तक पहुंची पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे के बाद घायल बालक को अस्पताल ले जाने की बात कहकर ले गए बाइक सवार दंपती ने उसे तालाब किनारे फेंक दिया। मामले में पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई है। टीमों ने उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन दोनों फरार हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एट कस्बा क्षेत्र में जनता इंटर कॉलेज के सामने भुआ गांव निवासी सात वर्षीय सूर्यांश सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार दंपती को पकड़ लिया और बच्चे को अस्पताल ले जाने के लिए कहा। इस पर दंपती उसे लेकर चले गए लेकिन अस्पताल नहीं पहुंचे।
जब परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने अस्पतालों में तलाश की लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भी रातभर खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली।
शनिवार सुबह सूर्यांश का शव बिजली पावर प्लांट के सामने तालाब किनारे नालीनुमा स्थान पर पड़ा मिला। आशंका है कि रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई, जिसके बाद दंपती शव को तालाब किनारे फेंककर फरार हो गए। आरोपी दंपती बच्चे को बाइक पर ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कर ली गई है। दंपती की लोकेशन डकोर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मिली है। पुलिस टीमों ने दबिश दी लेकिन आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए।
एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हैं और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos