सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Palati speeding car in Khandak, two youths injured

Jalaun News: खंदक में पलटी तेज रफ्तार कार, दो युवक घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Palati speeding car in Khandak, two youths injured
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदेवरा के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बछड़े को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई थी।
Trending Videos


कस्बे के भगत सिंह नगर निवासी सितेज कुमार (18) और शीलू (19) कार से कोंच से भदेवरा की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार अधिक थी। भदेवरा के पास अचानक सड़क पर गाय का बछड़ा आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने स्टेयरिंग मोड़ा, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा पशुओं की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed