सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two men entered the house and stole money and jewellery from a teenager at knife point.

Jalaun News: घर में घुसे दो युवक चाकू के दम पर किशोरी से ले गए रुपये व जेवरात

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two men entered the house and stole money and jewellery from a teenager at knife point.
विज्ञापन
जालौन। अकेली किशोरी को देखकर घर में घुसे दो युवक चाकू के दम पर सोने, चांदी के जेवर समेत लगभग 50 हजार रुपये ले गए। किशोरी ने दो दिन बाद पिता को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos

ग्राम अलाईपुरा गांव निवासी सलमान उर्फ राजू ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनका घर गांव में एकांत में है। 17 मार्च को वह खेत में फसल की कटाई करने गए थे। घर में बेटी अकेली थी। गांव का ही एक युवक साथी के साथ घर में घुस गया और चाकू की दम पर बेटी से जेवर व नकदी देने की बात कही। जेवर व नकदी न देने पर पिता और बेटी दोनों को मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डरी हुई बेटी ने घर में रखे दो जोड़ी झुमके, दो मनचली, मंगलसूत्र, दो अंगूठी, दो कुंडल, पायल और बाल चोटी समेत 48500 रुपये दे दिए। वह किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। बेटी ने कुछ नहीं बताया। दो दिन बाद जब उन्होंने अलमारी को देखा तो जेवर व रुपये गायब थे। जानकारी करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। अगले दिन बेटी ने डरते हुए घटना की जानकारी दी। कोतवाल हरिशंकर चंद्र का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed