सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   135 patients were treated at the Jan Arogya Mela.

Jaunpur News: जन आरोग्य मेले में 135 मरीजों का हुआ उपचार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
135 patients were treated at the Jan Arogya Mela.
विज्ञापन
जौनपुर। ग्रामीण इलाकों के मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य इकाइयों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 135 मरीजों का उपचार किया गया।
Trending Videos

मछलीशहर : जमालपुर पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेले में 29 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। पीएचसी पर डाक्टर आरके यादव ने 6 पुरुषों और 23 महिलाओं का इलाज किया। बताया कि गैस्ट्रो, डायबिटीज, चर्मरोग, हाईपरटेंशन, श्वांस और बुखार के रोगियों के अलावा गर्भवती महिलाएं मरीज आए। चिकित्सा सलाह एवं दवा दी गई है। मेले में फार्मासिस्ट राय साहब, नेत्र सहायक हरिवंश गौतम और एएनएम माला देवी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगरामऊ : पीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में मेले में 106 मरीजों का इलाज किया गया। महिला चिकित्सक पूजा त्रिपाठी ने भी मरीजों की जांच कर सलाह दी। मरीजों में जुकाम, बुखार, खांसी के मरीज की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed