{"_id":"6a2ef663a6d0df73a804b916","slug":"3781-candidates-skipped-the-lecturer-exam-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-157104-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 3781 अभ्यर्थियों ने छोड़ी प्रवक्ता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 3781 अभ्यर्थियों ने छोड़ी प्रवक्ता परीक्षा
विज्ञापन
प्रवक्ता पद की परीक्षा देकर निकालते परीक्षार्थी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 रविवार को जिले के 18 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा में 3781 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के लिए कुल 8375 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 4594 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3781 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने परीक्षा के कई केंद्रों पर निरीक्षण। परीक्षा रविवार को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सूचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट व एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इस तरह कुल 18 स्टैटिक और 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की डीएम से जांच की।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर किया। नकलविहीन, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार नगर, लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर जानकारी लेते रहे। दोपहर के समय परीक्षा छूटने के बाद शहर में जाम लग गया।