सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sunlight to intensify this week; temperatures to rise by 4 to 6 degrees.

Jaunpur News: इस सप्ताह तेज होगी धूप, 4 से 6 डिग्री बढ़ेगा तापमान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sunlight to intensify this week; temperatures to rise by 4 to 6 degrees.
जल क्रीड़ा करते युवा। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। मौसम के पिछले एक सप्ताह से हर रोज बदल रहा है। बीच में बारिश से तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अब तापमान फिर से अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। अगले एक सप्ताह में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। रविवार को तेज धूप और उमस से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बादल के आवाजाही के कारण बीच-बीच में लोगों को राहत मिली लेकिन गर्मी के कारण सड़कों पर लोग बेहाल दिखे।

राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जौनपुर में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान तेज धूप और उमस से अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों में आई आंधी और बारिश के प्रभाव के बाद अब तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक वृद्धि देखने को मिलेगी। जौनपुर में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। अगले 6 से 7 दिनों तक चिलचिलाती धूप खिली रहेगी। इससे भीषण गर्मी और उमस का अहसास होगा। चिलचिलाती धूप और अत्यधिक गर्मी के कारण दोपहर के समय लू जैसे हालात बन सकते हैं, इसलिए बाहर निकलते समय धूप से बचाव के उपाय जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------
पिछले सप्ताह इस तरह रहा तापमान
अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
09 जून--41 31
10 जून--42 30
11 जून--41 28
12 जून -34 27
13 जून--38 30
14 जून--39 29
15 जून--40 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed