सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Allegation: SDM mistreats teacher in front of candidates; video goes viral.

आरोप : अभ्यर्थियों के सामने एसडीएम ने शिक्षक से किया दुर्व्यवहार, वीडियो वायरल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Allegation: SDM mistreats teacher in front of candidates; video goes viral.
एसडीएम पर आरोप लगाते प्रशांत ​त्रिवेदी। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
जौनपुर। प्रवक्ता पद के लिए रविवार को आयोजित भर्ती परीक्षा के दौरान टीडी ला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर शिक्षक के साथ एसडीएम द्वारा किए किए गए दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल हो रहा है।

इसे लेकर शिक्षकों में नाराजगी है। शिक्षक संघ सोमवार को डीएम से मिलकर इसकी शिकायत करने की तैयारी कर रहा है। शिक्षक संघ के महामंत्री और शिक्षक डॉ. प्रशांत कुमार त्रिवेदी ने बताया कि टीडी लॉ कॉलेज केंद्र में उनकी ड्यूटी थी। रविवार को सुबह करीब 7.30 बजे कॉलेज में बैठकर बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम पेपर लेकर कैंपस में पहुंचे थे। एसडीएम ने परीक्षा केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों और अभ्यर्थियों के सामने ही उन्हें बिना किसी वजह उन्हें तुम-तड़ाक से बात करते हुए फटकारने लगे। उन्हें बताया कि उनकी परीक्षा में ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन

इसके बावजूद पुलिस बुलाकर कॉलेज से बाहर करा दिया। इससे शिक्षक स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद शिक्षक ने सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज के साथ अपना पक्ष साझा करते हुए एसडीएम पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर शिक्षक संघ ने इसे शिक्षक की गरिमा और सम्मान के खिलाफ बताया। टीडी कॉलेज शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डीएम से मिलकर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेगा। टीडी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट ने शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार किया जो गलत है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed