सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   47 people arrested for flying kites with Chinese thread in front of DM's residence

Jaunpur News: डीएम आवास के सामने चीनी मांझे से उड़ाई पतंग, 47 गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
47 people arrested for flying kites with Chinese thread in front of DM's residence
शहर कोतवाली में पकड़े गए प्रतिबंधित मांझे के सहारे पतंग उड़ाने वाले लोग। संवाद - फोटो : ऊंचाहार के गोकना गंगा तट पर बृहस्पतिवार को स्नान करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद में प्रतिबंधित मांझे की चोरी-छिपे बिक्री जारी है। बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति के दिन लोग धड़ल्ले से चीनी मांझे से पतंग की पेंच लड़ाते नजर आए। जिलाधिकारी आवास के सामने भी चीनी मांझे से पतंगें उड़ाई गईं। लाइन बाजार थाने की पुलिस ने यहां से सुजीत कुमार खरवार (38) को प्रतिबंधित मांझे के साथ गिरफ्तार किया। शहर कोतवाली, लाइन बाजार और जफराबाद थानों की पुलिस ने कुल 47 लोगों को प्रतिबंधित मांझे के साथ गिरफ्तार कर चालान किया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को पहले थाने ले गई। वहां परिवार के लोग भी पहुंच गए। वह त्योहार का हवाला देते हुए छोड़ने की बात करने लगे। लेकिन, पुलिस ने सख्ती दिखाई तो वे जमानत लेने की तैयारी करने लगे। शहर कोतवाली में पतंग उड़ाने वालों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के लिए पुलिस लाइन से ट्रक मंगाना पड़ा। पकड़े गए आरोपी जब ट्रक में बैठाए जाने लगे तो फफक कर रो पड़े। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने 22 लोगों को पतंग उड़ाते हुए गिरफ्तार किया है। इसमें वाजिदपुर उत्तरी निवासी सुनील कन्नौजिया, मंगेश कन्नौजिया, नदीम, सिपाह निवासी रवि प्रकाश गुप्ता, शमीम हैदर, मो. शैफ, अयान, दीपक कन्नौजिया, आलमखां निवासी फैजी, ख्वाजगी टोला निवासी सैफ, शादाब, मो. अमान, मो. सलमान, बलुआघाट निवासी बूढ़े सोनकर, जोगेंदर सोनकर, बोदकरपुर निवासी मो. इब्राहिम उर्फ पप्पू अट्टा, अभय मौर्या, ताड़तला निवासी राजकुमार सोनी, खालिशपुर निवासी प्रद्युम्मन मौर्या, खासनपुर निवासी मन्नू यादव, पाॅलिटेक्निक चौराहा निवासी विशाल गुप्ता, ओलदगंज निवासी अनुभव साहू शामिल हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी का चालान कर दिया। थानाध्यक्ष जफराबाद श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि चीनी मांझा का प्रयोग कर पतंग उड़ाने वाले नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें नासही निवासी अयान हाशमी, इमरान अली, अहमदपुर से विनोद कुमार, आयुष गौतम, नाथूपुर से आदित्य कुमार, गौतम कुमार, कैलाश नाथ, सुभाष और प्रवीण कुमार शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि 16 लोगों को प्रतिबंधित मांझे से पतंग उड़ाते हुए गिरफ्तार किया गया। इममें दीवानी कचहरी डीएम आवास के सामने से सुजीत कुमार खरवार, यूपी सिंह काॅलोनी से संयम सिंह, पचहटिया से सचिन सिंह, चांदमारी से रोशन सिंह, हर्षित सिंह, नईगंज से आदर्श यादव, खरका कॉलोनी से आशीष चौहान, मियांपुर से अमित कुमार, कन्हईपुर से रवि किशन, रामदासपुर से सत्यम साहु, प्रभात गुप्ता, पांडेयपुर पुरुषोत्तमपुर से प्रतीक मौर्या, रामदासपुर पतहना निवासी हिमांशु सिंह, मीरपुर निवासी मन्नू बिंद, चौकीपुर निवासी अर्जुन, बेलांव निवासी मदन कुमार शामिल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed