{"_id":"6a7633497a3ca93b670f08d2","slug":"60-seats-of-b-pharma-and-500-seats-of-b-tech-will-be-filled-through-counseling-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-160666-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बी-फॉर्मा की 60 और बीटेक की 500 सीटें काउंसिलिंग से भरी जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बी-फॉर्मा की 60 और बीटेक की 500 सीटें काउंसिलिंग से भरी जाएंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में संचालित फार्मेसी और बीटेक की सीटों को भरने के लिए अभी काउंसिलिंग का इंतजार है। बीटेक के सभी 9 ब्रांच में 500 सीटें काउंसिलिंग से भरी जाएंगी। काउंसिलिंग के लिए तिथि जारी होने का इंतजार है। बीटेक के सभी 9 ब्रांच मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी आदि में यूपीटीयू की काउंसिलिंग से छात्र आएंगे। यूपीटीयू की ओर से काउंसिलिंग के लिए तिथि घोषित नहीं की गई है। काउंसिलिंग के लिए सभी विभागों में तैयारी कर ली गई है। माना जा रहा है कि 15 अगस्त के बाद काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। डॉ. रजनीश भास्कर ने बताया कि उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान में संचालित 9 ब्रांचों की कुल 500 सीटों पर दाखिला के लिए काउंसिलिंग से सीटें भरी जाएंगी। उत्तर प्रदेश प्राविधिक यूनिवर्सिटी की परीक्षा में शामिल छात्र ही दाखिला ले सकेंगे। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित फार्मेसी संस्थान की 60 सीटों पर दाखिला लेने की तैयारी चल रही है। दाखिला के लिए छात्र पंजीकरण कराना शुरू कर दिए हैं। काउंसिलिंग की तिथि जारी होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी है।
डॉ. नृपेंद्र सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग के लिए अभी तिथि घोषित नहीं की गई है। तिथि जारी होने के बाद काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। छात्र भी काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है। परिसर के पाठ्यक्रमों को भरने के लिए सभी अपने हिसाब से तैयारी कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
डॉ. नृपेंद्र सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग के लिए अभी तिथि घोषित नहीं की गई है। तिथि जारी होने के बाद काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। छात्र भी काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है। परिसर के पाठ्यक्रमों को भरने के लिए सभी अपने हिसाब से तैयारी कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन